बरेली: शिविर में हीमोफीलिया ग्रसित दिव्यांग बच्चों के बने प्रमाण पत्र
बरेली, अमृत विचार। हीमोफीलिया जन कल्याण समिति की ओर जिला अस्पताल में 60 हीमोफीलिया ग्रसित दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर लगाया गया। इसका आरंभ अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. मेघ सिंह ने किया। इस दौरान जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव गुप्ता ने सभी बच्चों की पूर्ण परीक्षण कर बीमारी और …
बरेली, अमृत विचार। हीमोफीलिया जन कल्याण समिति की ओर जिला अस्पताल में 60 हीमोफीलिया ग्रसित दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर लगाया गया। इसका आरंभ अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. मेघ सिंह ने किया। इस दौरान जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव गुप्ता ने सभी बच्चों की पूर्ण परीक्षण कर बीमारी और उसकी गंभीरता के आधार पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए। संस्था की अध्यक्ष रेखा रानी ने बताया कि शिविर में लगभग 80 लोगों ने भाग लिया जिसमें 40 लोगों का वैधानिक परीक्षण किया जो लोग रह गए हैं उनका प्रमाण पत्र अगले सोमवार को दोबारा शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र बनवाने वालों में अशोक कुमार, नितिन कुमार, शैलेश कुमार, आर्यन शर्मा, आलोक कुमार, रोहित कुमार, अथर्व वर्मा, अंकुर, अनुज कुमार, महेंद्र पाल, मोहम्मद तालिब, बासित, सूरजभान, सार्थक, नवाज ईशान, हरि ओम, शैलेश कुमार, उपेंद्र सिंह, आफताब अली को प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस दौरान डा. एके गौतम, आयोजक महेश पंडित, सचिव राजेश, रस्तोगी कविता ,रेशमा बानो, ममता पंडित ,रुचि मिश्रा ,राम किशोर ,आदि का विशेष सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें- बरेली: तीन साल से स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियां सिर्फ कागजों तक सिमटीं, बीएसए ने दिए सख्त निर्देश
