आजमगढ़ : घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
आजमगढ़, अमृत विचार। आजमगढ़ जिले के सोठौली गोसाईगंज गांव में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को महिला के पट्टीदारों ने ही अंजाम दिया। बताते हैं पुरानी रंजिश …
आजमगढ़, अमृत विचार। आजमगढ़ जिले के सोठौली गोसाईगंज गांव में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को महिला के पट्टीदारों ने ही अंजाम दिया।
बताते हैं पुरानी रंजिश में पूर्व में भी दो हत्याएं हो चुकी है। जिसमें घायल महिला के पति के अलावा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हुई है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोठौली गोसाईगंज बाजार निवासी धारा देवी (45) पत्नी स्व. अशोक गिरी सोमवार दोपहर एक बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुसे और गोली मार कर फरार हो गए।
आवाज सुनकर छोटा पुत्र घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान देख शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद घायल महिला को सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
यह भी पढ़ें –गोरखपुर : महिला प्रधान पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल वाहन और तमंचा बरामद
