बरेली: 11 साल बाद सुहैल बने सौरभ ने की घर वापसी, धार्मिक अनुष्ठान कर दोबारा अपनाया हिंदू धर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 11 साल पहले सौरभ से सुहैल बने युवक ने रविवार को घर वापसी कर ली। उसने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान कर दोबारा हिंदू धर्म अपनाया। जिसको लेकर उसने पहले जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसकी अनुमति मांगी थी। अमराेहा के नई बस्ती नौगवां सादात निवासी सौरभ रस्तोगी ने …

बरेली, अमृत विचार। 11 साल पहले सौरभ से सुहैल बने युवक ने रविवार को घर वापसी कर ली। उसने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान कर दोबारा हिंदू धर्म अपनाया। जिसको लेकर उसने पहले जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसकी अनुमति मांगी थी। अमराेहा के नई बस्ती नौगवां सादात निवासी सौरभ रस्तोगी ने बताया कि 11 साल पहले उसने एक मौलवी के बहकावे में आकर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था, लेकिन उसका लगाव हमेशा हिंदू धर्म के प्रति बना रहा।

सुहैल बने सौरभ ने इस बीच कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदार को बताया कि उसने बहकावे में आकर मुस्लिम धर्म अपना लिया। वह वापस हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। उसके रिश्तेदार ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसने जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को हिंदू धर्म में वापसी करने के लिए प्रार्थना पत्र देने के साथ प्रमाण पत्र दिया। उसके बाद हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष प्रति पाल सिंह चौहान, पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में विधि विधान से शुद्धिकरण के पश्चात हिंदू धर्म अपनाया।

मुस्लिम युवती से किया था निकाह
सौरभ ने जिस समय मुस्लिम धर्म अपनाया था, उस समय उसकी शादी नहीं हुई थी। मुस्लिम धर्म अपनाने क बाद मौलवी ने उसका निकाह एक मुस्लिम युवती से करा दिया। आरोप कि उस युवती के परिवार वाले आए दिन उसको प्रताड़ित करते थे। पत्नी भी उसको प्रताड़ित करती थी।

सौरभ ने बहकावे में आकर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। उसने दोबारा हिंदू धर्म को अपना कर घर वापसी की है।- दुर्गेश कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना पुल को लेकर व्यापारियों ने की बैठक, युवा टीम का किया गठन

 

 

संबंधित समाचार