Ayushi Tiwari की कमर पर फिसला खेसारी लाल दिल…वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने काम के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम आते ही उनके गाने जेहन में याद आने लगते है। इतनी ही नहीं खेसारी लाल के गाने इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होते है। खेसारी लाल अब सिर्फ भोजपुरी तक ही नहीं …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने काम के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम आते ही उनके गाने जेहन में याद आने लगते है। इतनी ही नहीं खेसारी लाल के गाने इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होते है। खेसारी लाल अब सिर्फ भोजपुरी तक ही नहीं सीमित है बल्कि छोटे पर्दे पर भी खूब धूम मचाते नजर आते हैं।

खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर हमेशा छाए रहते हैं। उनके नए से नए गाने हो या पुराने से पुराना गाना हो दोनों ही फैंस के दिलों पर राज करते दिखाई देते हैं। खेसारी लाल यादव असल जिंदगी में जितने शर्मीले हैं उतने ही रोमांटिक वो सिनेमाई पर्दे पर नजर आते हैं। ऐसे में खेसारी लाल का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव आयुषी तिवारी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

आयुषी तिवारी की पतली कमर पर फिदा हो बैठे खेसारी लाल यादव का दिल बैठा जा रहा है। वह अपनी तिरछी निगाहों से आयुषी तिवारी को निहारते नजर आ रहे हैं, और स्टेज पर उनके साथ ठुमके लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। आयुषी तिवारी के साथ खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस केमिस्ट्री को देखने के बाद फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

इस गाने का टाइटल पागल बनाइबे (Pagal Banaibe) रखा गया है। यह गाना 3 साल पहले ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। इस गाने पर 320 मिलियन व्यूज देखने को मिल रहे हैं। यह आंकड़ा दिन पर दिन और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ सुरों का जादू चलाया है।

यह भी पढ़ें:-खेसारी लाल यादव-आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का ट्रेलर रिलीज, दोनों की जोड़ी लगा रही तड़का

संबंधित समाचार