सुल्तानपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग का भी आरोप
सुल्तानपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो गावों के लोग आमने सामने हो गए। एक पक्ष ने बाहरी कुछ लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचायी। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पूर्व राजापुर बाजार …
सुल्तानपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो गावों के लोग आमने सामने हो गए। एक पक्ष ने बाहरी कुछ लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचायी। मौके पर पुलिस छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि पांच दिन पूर्व राजापुर बाजार में थाना क्षेत्र के सुबधान पांडेय का पुरवा निवासी प्रीतम पांडेय पुत्र जय प्रकाश पांडेय व कुड़ियारा निवासी विमलेश निषाद पुत्र राम किशोर निषाद के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें प्रीतम ने विमलेश की पिटाई कर दी थी। सोमवार देरशाम करीब 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते विमलेश ने प्रीतम की पिटाई कर दी।जिसके बाद प्रीतम ने अपने कुछ बाहरी साथियों को बुला लिया।
बाहरी व्यक्तियों को देखकर ग्रामीणों ने बाहरी युवकों पर हमला कर दिया। हमले में प्रीतम सहित चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि अपने को घिरता देख अराजक तत्वों ने हवाई फायर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि मौके पर मिले चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग का आरोप गलत हैं। कार्रवाई कि जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:-बरेली: सैलानी रोड पर फायरिंग के बाद मची भगदड़, कई लोग हुए घायल
