अयोध्या : प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, खेल-खेल में पहचानी आकृतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कर्म डांडा में निपुण भारत के अंतर्गत मंगलवार को गतिविधि कार्यक्रम हुआ, जिसमें नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकृतियों की पहचान के गतिविधि नोडल सची पूर्ण सिंह द्वारा बच्चों को कराई गई। उन्होंने बच्चों से अपने आसपास उपलब्ध सामान के आकार जैसे रोटी, पराठा, पत्ती, …

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कर्म डांडा में निपुण भारत के अंतर्गत मंगलवार को गतिविधि कार्यक्रम हुआ, जिसमें नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकृतियों की पहचान के गतिविधि नोडल सची पूर्ण सिंह द्वारा बच्चों को कराई गई। उन्होंने बच्चों से अपने आसपास उपलब्ध सामान के आकार जैसे रोटी, पराठा, पत्ती, समोसा, खिड़की दरवाजे, तश्तरी और पेंसिल के बारे में उनसे जानकारी दी। गतिविधि में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

आंगनबाड़ी और कक्षा एक के बच्चों के द्वारा आकृति की पहचान की समझ को विकसित करने के लिए यह गतिविधि कराई गई। बच्चों में काफी कुछ आकृति की के बारे में समझ विकसित हुई। नोडल श्रीमती सिंह द्वारा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार कराई जाती है। विद्यालय के और शिक्षकों द्वारा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा भी सहयोग किया जाता है। बताया गया कि विद्यालय में हो रहे नित्य नए नवाचार व गतिविधियों से बच्चों के अंदर निरंतर स्कूल आने के बाद उत्साह एवं ठहराव आया है, जिसके चलते और कक्षा 1 में नामांकित 42 बच्चों में से 38 बच्चे निरंतर विद्यालय आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें –देहरादून: कर्मचारियों का ईपीएफ जमा न कराने पर एक हजार से अधिक कंपनियों को नोटिस

संबंधित समाचार