कानपुर देहात: स्कूली बस व ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल… बाल-बाल बचे छात्र
कानपुर देहात। झींझक रोड पर आलू मिल के पास ऑटो व स्कूली बस में भिड़ित हो गई। इससे ऑटो सवार किसान की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे में बस सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। रसूलाबाद-झींझक रोड पर सवारियों को बैठाकर मंगलवार शाम ऑटो रसूलाबाद जा रहा था। तभी दशहरा …
कानपुर देहात। झींझक रोड पर आलू मिल के पास ऑटो व स्कूली बस में भिड़ित हो गई। इससे ऑटो सवार किसान की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे में बस सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। रसूलाबाद-झींझक रोड पर सवारियों को बैठाकर मंगलवार शाम ऑटो रसूलाबाद जा रहा था। तभी दशहरा गांव के पास आलू मिल के समीप ऑटो चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान ऑटो की झींझक की तरफ जा रही केकेडीएम स्कूल की बस में सामने से टक्कर हो गई।
इससे ऑटो सवार लालपुर रूरा निवासी श्याम बाबू (42), उसरी निवासी श्याम सिंह (22), साहिल गौर (21), द्वारिकागंज झींझक निवासी आटो चालक शिवम (23) व मयाराम निवादा निवासी सनी राजपूत (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ रविप्रकाश ने श्याम बाबू को म्रत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चारो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
मृतक के भांजे तेज सिंह ने बताया कि मामा श्यामबाबू औरैया के छब्बापुरवा गांव में भैंस खरीदने की बात कहकर आटो में बैठकर रसूलाबाद आ रहे थे। वहीं स्कूली बस के चालक महेश राजपूत ने बताया कि बस में 30 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद सभी बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घरों में भेज दिया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शिव ठाकुर मौके पर पहुंचे। सीओ आशापाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली : सड़क हादसों से सहमा यह कस्बा, एक ही दिन में बालिका समेत तीन दर्दनाक की मौत
