लखीमपुर-खीरी: रहस्यमय ढंग से तीन किशोर घर से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव के रहने वाले 3 तीन किशोर अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए, सभी एक ही गांव के निवासी हैं, जब शाम तक यह लोग अपने घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने घर गांव सहित इलाकों में खोजबीन शुरू की, काफी मशक्कत के …

निघासन खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव के रहने वाले 3 तीन किशोर अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए, सभी एक ही गांव के निवासी हैं, जब शाम तक यह लोग अपने घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने घर गांव सहित इलाकों में खोजबीन शुरू की, काफी मशक्कत के बाद जब लापता किशोरों का कोई सुराग नहीं चला, तो परिजनों ने अनहोनी की शंका के चलते कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

निघासन कोतवाली क्षेत्र के खैरहना लोध पुरवा गांव निवासी जावेद उम्र 12 वर्ष पुत्र मो0 कय्यूम, जुबेर उम्र 14 वर्ष पुत्र मो0 शादिक, शाहिद उम्र 15 वर्ष पुत्र रियायत अली जो 11 जुलाई को बिना अपने अपने घरों में बताए कहीं चले गए जो देर शाम तक वापस नहीं आए तब घरवालों को अपने बच्चों को लेकर चिंता हुई और परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, परिजनों द्वारा इलाके सहित रिश्तेदारी में काफी तलाश किए जाने के बावजूद जब बच्चो का कही पता नही चला तो परिजनों ने निघासन कोतवाली पहुंचकर किसी अनहोनी की शंका के चलते तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

प्रभारी निरीक्षक निघासन चंद्रभान यादव ने बताया कि देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक ही गांव लोधपुरवा के निवासी तीन किशोरों की गुमशुदगी की तहरीर प्राप्त हुई थी, गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पीएसी के बेड़े में शामिल हुए 148 जवान, अपराधियों से लेंगे मोर्चा

 

 

संबंधित समाचार