बदायूं: वॉच टॉवर और सीसीटीवी कैमरों से होगी घाट की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बदायूं। सावन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ियों के लिए रूट का निर्धारण कर दिया गया है। गंगा घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। घाट पर दो वॉच टॉवर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पूरा समय गोताखोर और नाविक की लिस्ट तैयार की गई …

अमृत विचार, बदायूं। सावन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ियों के लिए रूट का निर्धारण कर दिया गया है। गंगा घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। घाट पर दो वॉच टॉवर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पूरा समय गोताखोर और नाविक की लिस्ट तैयार की गई है।

मंगलवार को एडीजी राजकुमार, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट और कछला गंगा घाट का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखी। बदायूं के अलावा दूसरी तरफ कासगंज क्षेत्र के गंगा घाट की स्थिति देखी। कांवड़ यात्रा के लिए अधिकारियों को दायित्व दिए गए हैं।

एडीजी ने कहा कि घाट पर पर्याप्त रोशनी रहनी चाहिए। वॉट टॉवर से निगरानी की जाएगी। बैरिकेटिंग से यात्रा सुगम बनाई जाएगी। घाट पर चिकित्सा शिविर लगेगा। नाव, नाविक और गोताखोर मौजूद रहें। पीडब्ल्यूडी विभाग टूटे हुए रोड, पुलिया आदि को दुरुस्त करें। बिजली विभाग झूलती बिजली की लाइन और खंभों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराए। कहा किअधिकारियों-कर्मचारियों को जो भी दायित्व दिए गए हैं, उनका पालन करें। सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहेंगे।

कंट्रोल से निरन्तर निगरानी होती रहे। साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रहे और वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सफाईकर्मी अपनी यूनिफॉर्म में पहचान पत्र के साथ कार्यों को अंजाम देंगे। कछला में स्वास्थ्य कैंप भी लगाया जाएगा। जहां उपलब्ध दवाओं की सूची कैंप के बाहर चस्पा की जाएगी। चिकित्सकों की ड्यूटी शिफ्टवार लगेगी। बिना अनुमति के डीजे और भंडारों का आयोजन नहीं होगा। 14 जुलाई से सावन शुरू हो जाएंगे।

18 जुलाई पहला सोमवार, 25 जुलाई को दूसरा सोमवार, 26 जुलाई को तेरस, 28 जुलाई को अमावस्या, एक अगस्त को तीसरा सोमवार, 2 अगस्त नागपंचमी, 12 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सावन का महीना समाप्त होगा। बड़ी तादाद में श्रद्धालु कछला गंगा घाट पर जल भरने आएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार