Sri lanka Crisis : श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के मालदीव भागने से कोलंबो में उग्र प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक-राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गये हैं। जानकारी के मुताबिक, गोटबाया राजपक्षे फिलहाल मालदीव पहुंचे हैं। यहां से वह दुबई जाने वाले हैं। राष्ट्रपति  राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद लोगों को गुस्सा भड़क गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर …

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक-राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गये हैं। जानकारी के मुताबिक, गोटबाया राजपक्षे फिलहाल मालदीव पहुंचे हैं। यहां से वह दुबई जाने वाले हैं। राष्ट्रपति  राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद लोगों को गुस्सा भड़क गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लोगों के उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है।

Sri lanka Crisis

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मीडिया संगठनों को सूचना दी कि देश में आपातकाल लागू किया गया है और पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगाया गया है। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय की ओर कूच करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए लेकिन इसके बावजूद वे अवरोधकों को हटाकर प्रधानमंत्री के कार्यालय में घुस गए और उनसे इस्तीफा देने की मांग की। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पहले ही कहा है कि वह इस्तीफा देने और सर्वदलीय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तैयार हैं।

20 जुलाई को होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव
आपको बता दें कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वो 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उनके देश से भाग जाने के बाद अब उनके इस्तीफे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है।

Image

श्रीलंका के पास नहीं है विदेशी मुद्रा
श्रीलंका के पास सबसे जरूरी वस्तुओं के आयात के लिए भी विदेशी मुद्रा समाप्त हो गई है, जिससे उसके 22 मिलियन लोगों के लिए गंभीर कठिनाइयां पैदा हो गई हैं। देश अप्रैल में अपने 51 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज के भुगतान में चूक गया और संभावित राहत के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने छोड़ा देश, पहुंचे मालदीव

संबंधित समाचार