गोंडा: चाय पीने से एक ही परिवार के 6 लोगों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोंठिया गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। सभी को एक साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। …

गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोंठिया गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। सभी को एक साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोंठिया गांव के रहने वाले स्वामीनाथ के मुताबिक मंगलवार की शाम को परिवार के सभी लोगों ने चाय पी थी। चाय पीने के करीब दो घंटे बाद पिता संचित लाल, मधुरा देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, सौरभ व एक अन्य बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। एक साथ सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन सबको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

पढ़ें-रात में सोने से पहले पैरों को रगड़ कर जरूर धोएं, शरीर को मिलेंगे यह फायदे

संबंधित समाचार