अमरोहा: कल से शुरू कांवड़ यात्रा, मार्गों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। सावन कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है। बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से जलभर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। …

अमरोहा, अमृत विचार। सावन कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है। बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से जलभर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया।

कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगी। इसके चलते बुधवार को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे ने जिले में भर कांवड़ यात्रा के मार्गों पर निरीक्षण किया। किसी तरही की कोई कमी दिखी तो तत्काल संबंधित अधिकारी को सही कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। कांवड़ यात्रा जिन मार्गों से होकर गुजरेगी, उन पर मौजूद गड्ढों को भरने का काम हो गया है।
गुरुवार व शुक्रवार से कांवड़िए ब्रजघाट से जल भरकर अपने गंतव्य की ओर लौटना शुरू कर देंगे। कई जिलों के शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए बृजघाट पहुंचते हैं।

जिसमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, बरेली आदि आसपास जल भरने के लिए बृजघाट पहुंचते हैं। सावन में प्रत्येक शनिवार की शाम से कांवड़यात्रा शुरू होकर सोमवार की दोपहर तक चलती है। कांवड़ यात्रा के समय किसी तरह की अव्यवस्था व असुविधा न हो इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से 24 घंटे यात्रा की निगरानी की जाएगी। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। जिन मार्गों से होकर शिवभक्त गुजरते हैं, उन मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

12 अगस्त तक शनिवार शाम से सोमवार शाम तक होगा रूट डायवर्जन
अमरोहा। सावन माह के प्रत्येक शनिवार शाम को नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा, जो सोमवार शाम तक लागू रहेगा। हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मांगा गया है। सावन मास में ज्यादातर शिवभक्त बृजघाट से गंगाजल लाते है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कांवड़यात्रा के दौरान हाईवे पर जाम न लगे, इसके इंतजाम किए गए है। भारी वाहनों को हाईवे पर जाने से रोका जाएगा। दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को बुलंदशहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद से चन्दौसी, बबराला, अनूपशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:- सितारगंज: अपहरण करने की साजिश का लगाया आरोप

संबंधित समाचार