लखीमपुर के व्यापारी से राजस्थान के युवक ने ठगे 1.92 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। राजस्थान के एक व्यापारी ने कंप्यूटर और लैपटॉप की डील करने के बहाने लखीमपुर शहर के व्यापारी से 1.92 लाख रुपये ऑन लाइन फर्म के खाते में डलवा लिए, लेकिन जब माल नहीं आया तो कोरियर पर दिए गए नंबर पर उसने बात की तो वह किसी दूसरे व्यक्ति का निकला। ठगी …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। राजस्थान के एक व्यापारी ने कंप्यूटर और लैपटॉप की डील करने के बहाने लखीमपुर शहर के व्यापारी से 1.92 लाख रुपये ऑन लाइन फर्म के खाते में डलवा लिए, लेकिन जब माल नहीं आया तो कोरियर पर दिए गए नंबर पर उसने बात की तो वह किसी दूसरे व्यक्ति का निकला। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने राजस्थान के कथित व्यापारी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के खपरैल निवासी प्रज्ञांशु की ओम कम्प्यूटर्स के नाम से मेन रोड पर दुकान है और वह कम्प्यूटर एवं प्रिंटर का व्यापार करते हैं। प्रदेश व अन्य अन्य प्रदेशों से भी कम्प्यूटर एवं कम्प्यूटर पार्ट्स की खरीद फरोख्त करते हैं। व्यापारी के मुताबिक नौ जून 2022 को वैशालीनगर जयपुर (राजस्थान) से मुकेश चौरसिया नाम के एक व्यक्ति ने व्हाटसप पर संपर्क किया। कम्प्यूटर व लैपटाप की सप्लाई के लिए से बात की। बातचीत के दौरान लेनेवो कंपनी के 06 डेस्कटॉप कम्प्यूटर 20 इंच एलसीडी के साथ 32000 हजार रुपये की दर से सौदा तय हुआ ।

इस धनराशि में भाडा भी शामिल था। इसके बाद मुकेश चौरसिया ने एडवांस पेमेन्ट के पश्चात ही माल सप्लाई करने को कहा गया। इस पर उसने अलग-अलग दिनों में कुल 1.92 लाख रुपये मीरसल टेक्नालॉजी के साउथ इंडियन बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिये। मीरसल टेक्नालॉजी की तरफ से बिल / इनवाइस नम्बर आदि दी गई और 17 जून 2022 माल मिल जाने की बात कही, लेकिन माल नहीं मिला। उसने कई बार कंपनी से सम्पर्क किया गया तो हर बार उनसे डिस्पैच की डिटेल मांगी जाती रही।

18 जून की शाम को लाइन यूपी कोरियर की रसीद भेजी गयी। जिस पर मोबाइल नम्बर अंकित था। उन्होंने जब कथित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह नंबर किसी और का निकला। इसके पश्चात उन्होंने कई बार मीरसल टेक्नालॉजी जयपुर से बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नही हुआ।इससे उसे आशंका है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर आरोपी मुकेश चौरसिया के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार