देवरिया: फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र लगाकर नौकरी करने वाला सिपाही हुआ सस्पेंड, धोखाधड़ी का केस दर्ज
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में गौरी बाजार के थाने में एक सिपाही जो फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र लगाकर नौकरी कर रहा था। जब सिपाही के कागजों की जांच की गई थी तब जांच के दौरान पता चला की अरविंद सिंह कुशवाहा 2018 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ। उसने 2011 में इंटर कालेज …
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में गौरी बाजार के थाने में एक सिपाही जो फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र लगाकर नौकरी कर रहा था। जब सिपाही के कागजों की जांच की गई थी तब जांच के दौरान पता चला की अरविंद सिंह कुशवाहा 2018 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ।
उसने 2011 में इंटर कालेज मोहमदाबाद गाजीपुर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसमें जन्मतिथि 2 जून 1997 थी। दोबारा गाजीपुर से हाईस्कूल पास किया, जिसमें जन्मतिथि 22 जून 1997 अंकित है। जिसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। बताया गया हैं कि उसने दो अलग-अलग सालों में जन्मतिथि दिखाकर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर धोखाधड़ी की है।
पुलिस विभाग में नियुक्ति में 2012 के हाईस्कूल प्रमाण पत्र लगाया। इसकी शिकायत पुलिस विभाग में किसी ने की थी। एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने पूरे मामले की जांच की तो दो बार हाईस्कूल अलग-अलग जन्मतिथि में करने की पुष्टि हुई। इसके बाद सदर कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
धोखाधड़ी के मामले को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस चौकी के प्रभारी ने आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है साथ ही SP ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
धोखाधड़ी के मामले को लेकर एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि गौरी बाजार थाने में तैनात 2018 बैच का एक कांस्टेबल जिसका नाम अरविंद है, उनके खिलाफ एक कंप्लेंट प्राप्त हुई थी कि उन्होंने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट से यह नौकरी प्राप्त की है, एडिशनल एसपी द्वारा जांच कराई गई, उसमें यह तथ्य सामने आया है, उसके आधार पर डिपार्टमेंटल एंक्वायरी शुरू की गई है, इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें-लखनऊ: पीएनबी बैंक के मैनेजर समेत पांच पर 13 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
