उन्नाव: मंडी समिति ने मनाया इनाम दिवस, सचिव सुधीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव । मंडी समिति उन्नाव मे नगर मजिस्ट्रेट विजेता एवं सचिव सुधीर सिंह की अध्यक्षता में इनाम दिवस मनाया गया। किसानों और व्यापारियों को इनाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा कृषको से अनुरोध किया गया कि वह अधिक से अधिक अपना भुगतान ऑनलाइन प्राप्त करें । कार्यक्रम में 02 व्यापारी मोहम्मद सलीम …

उन्नाव । मंडी समिति उन्नाव मे नगर मजिस्ट्रेट विजेता एवं सचिव सुधीर सिंह की अध्यक्षता में इनाम दिवस मनाया गया। किसानों और व्यापारियों को इनाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा कृषको से अनुरोध किया गया कि वह अधिक से अधिक अपना भुगतान ऑनलाइन प्राप्त करें । कार्यक्रम में 02 व्यापारी मोहम्मद सलीम एंड कंपनी और ज्योति एंड कंपनी तथा 02 किसान ऋषि कुमार शोभा खेड़ा एवं निर्भय सिंह राजेपुर को माल्यार्पण कर उपहार देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही कृषकों और व्यापारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभापति एवं सचिव द्वारा उनको पौधे भी वितरित किए गए जिसमें मंडी समिति उन्नाव का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

पढ़ें-मुरादाबाद: मुल्ला कासिम की 23 लाख की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार