देवरिया: छोटी बहन ने बड़ी बहन को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार कस्बा में मामूली विवाद को लेकर छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को बताया कि लार कस्बा के फतेहाबाद वार्ड निवासी इम्तियाज अहमद की शादीशुदा …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार कस्बा में मामूली विवाद को लेकर छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को बताया कि लार कस्बा के फतेहाबाद वार्ड निवासी इम्तियाज अहमद की शादीशुदा पुत्री नीलोफर शाहीन (45 वर्ष) अपने पिता के घर रहती थी।

ऐसे बताया जाता है कि निलोफर और उसकी छोटी बहन गजाला तबस्सुम के बीच बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी बीच गुरूवार की तड़के छोटी तबस्सुम ने नीलोफर शाहीन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके कुछ समय बाद नीलोफर मृत्यु हो गई।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवती गजला तबस्सुन को हिरासत में मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपी महिला मंदबुद्धि की बताई जा रही है।

पढ़ें-प्रयागराज: आजम खान केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

संबंधित समाचार