रामपुर : हरिद्वार से वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, अमृत विचार। हरिद्वार घूमकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया …

स्वार, अमृत विचार। हरिद्वार घूमकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नगर से सटे गांव लच्छीवाला निवासी बलवीर मोर्य का 22 वर्षीय बेटा रवि मोर्य मंगलवार की शाम बाइक से रामपुर पहुंचा। बाइक को रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर ट्रेन से हरिद्वार घूमने चला गया था। हरिद्वार घूमने के बाद बुधवार की देर रात रामपुर रेलवे स्टेशन से बाइक पर सवार हो घर वापस आ रहा था कि जैसे ही बाइक सवार स्वार रामपुर मार्ग स्थित गांव समोदिया पहुंचा कि विपरीत दिशा से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया।

जिससे रवि मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस शव को कब्जे में कर सीएचसी ले आई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा है। गुरुवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा तो परिजनों मे चीख पुकार मच गई। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जवान मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: पुलिस ने अवैध आरा मशीनों को कब्जे में लिया, संचालकों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार