बरेली: सात डेयरी संचालकों पर होगी कार्रवाई, देना होगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इसके साथ ही अवैध डेयरियां भी कैंट बोर्ड अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। आगामी सप्ताह से कैंट इलाकों में डेयरी संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश सीईओ ने दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार कर ली …

बरेली, अमृत विचार। कैंट इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इसके साथ ही अवैध डेयरियां भी कैंट बोर्ड अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। आगामी सप्ताह से कैंट इलाकों में डेयरी संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश सीईओ ने दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।

सफाई निरीक्षक एवं अतिक्रमण प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि तीन माह पूर्व अभियान चलाकर 24 डेयरियों को चिन्हित किया गया था। इस पर संबंधित डेयरी संचालक को नोटिस जारी कर डेयरी शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। 15 दिन बाद जब दोबारा सर्वे किया गया तो 17 संचालकों ने डेयरियां शिफ्ट कर ली थीं लेकिन सात संचालकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था।

इस पर इन संचालकों को डेयरी शिफ्ट करने को दोबारा नोटिस भेजा गया था लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी संचालकों पर पांच हजार जुर्माना डाला जाएगा। वहीं जब तक डेयरी को शिफ्ट नहीं किया जाएगा प्रतिदिन के हिसाब से 250 रुपये का जुर्माना लगता रहेगा।

यह भी पढ़ें-  बरेली: शील चौराहे से छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार