President Election: रायपुर पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, विधायकों, सांसदों से की मुलाकात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सुबह अपने चुनावी अभियान के तहत कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों से मिलने राज्य की राजधानी रायपुर पहुंचीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे विशेष विमान से पहुंचीं मुर्मू का यहां स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता …

रायपुर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सुबह अपने चुनावी अभियान के तहत कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों से मिलने राज्य की राजधानी रायपुर पहुंचीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे विशेष विमान से पहुंचीं मुर्मू का यहां स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राज्य भाजपा प्रमुख विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता धर्म लाल कौशिक हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत करने वालों में शामिल थे।

भाजपा के एक नेता ने यहां बताया कि हवाई अड्डे से मुर्मू सीधे कैनाल लिंकिंग रोड गईं, जहां उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह यहां जेल रोड स्थित एक होटल गईं, जहां उन्होंने विधायकों और सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने भाजपा विधायकों और सांसदों के अलावा राज्य विधानसभा में दो अन्य विपक्षी दलों जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के और विधायकों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुर्मू की अन्य बुद्धिजीवियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक जारी है।

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जबकि जेसीसी (जे) और बसपा के क्रमशः तीन और दो विधायक हैं। राज्य के 11 सांसदों में से नौ भाजपा के हैं, जबकि दो सत्तारूढ़ कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने कहा था कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, जबकि मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होंगी। उन्होंने आदिवासी बहुल राज्य के सांसदों से मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ की आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत है और यहां पिछले विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करने वाली विपक्षी भाजपा की नजर मुर्मू की उम्मीदवारी के जरिए चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले आदिवासियों को लुभाने पर है। मुर्मू का बाद में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश का दौरा करने का कार्यक्रम है।

 यह भी पढ़ें- देश के कई हिस्सों में Dengue का कहर, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मरीज 150 के पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात