जौनपुर: कॉलेज के क्लास रूम में युवक का फांसी पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक इंटर कॉलेज के क्लास रूम में फांसी के फंदे पर युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के क्लास रूम में युवक का फंदे से …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक इंटर कॉलेज के क्लास रूम में फांसी के फंदे पर युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के क्लास रूम में युवक का फंदे से लटकता शव मिला।
शुक्रवार को सुबह जब स्कूल में पढ़ने आए छात्रों ने शव को देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान ताहिरपुर गांव के निवासी होमगार्ड कल्पनाथ गौतम के बेटा शुभम उर्फ बल्ला (25) के तौर पर हुई।
पुलिस के अनुसार क्लास रूम से युवक का चप्पल और एक जोड़ी नीले रंग की लेडीज चप्पल भी मिली हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पढ़ें-बरेली: एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, परिवार में मातम, मामले की जांच में जुटी पुलिस
