बरेली: रेलवे ट्रैक पर मिला पत्नी और बेटी का शव, पति ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। थाना भोजीपुरा के गांव अटा मांडा के पास रेलवे ट्रैक पर मां बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पति का आरोप है कि बीते दिन दो बीघा जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था जिसके चलते अपने भाई ने …
बरेली, अमृत विचार। थाना भोजीपुरा के गांव अटा मांडा के पास रेलवे ट्रैक पर मां बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पति का आरोप है कि बीते दिन दो बीघा जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था जिसके चलते अपने भाई ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव सिमरावा की रहने वाली शमशीरन हसन(38 वर्ष) पत्नी नबी हसन के भाई (शमशाद) ने बताया कि छोटे भाई नूर हसन से पौने दो बीघा जमीन को लेकर जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते 2 दिन पूर्व दो भाइयों में मारपीट हो गई थी इसकी जानकारी नबी हसन ने शेरगढ़ थाने में दे दी थी जिसको लेकर नूर हसन रंजिश मानने लगा। जिस वजह से भाई ने दोनों की हत्या कर दी।
बता दें कि आज (शुक्रवार) सुबह रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े मिले जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर मामले को समझने की कोशिश की। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूचना के अनुसार कुछ लोगों ने बताया था कि दोनों की मौत ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई लेकिन मृतका के पति ने अपने भाई पर आरोप लगाया है कि दोनों की हत्या भाई ने की है।
यह भी पढ़ें- बरेली: भमोरा थाने में पुलिसकर्मी ने शख्स को पीटा, पुलिस बोली- फरियादी नहीं, अभियुक्त है, देखें Video
