अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर के 20 एकड़ में होगा भवन निर्माण, ट्रस्ट ने इस वजह से किया बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में अब 70 एकड़ भूमि में से सिर्फ 20 एकड़ जमीन पर ही भवन का निर्माण किया जाएगा। 50 एकड़ भूमि को प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर वन वाटिका का निर्माण किया जाएगा। ट्रस्ट के मुताबिक योजना में बदलाव यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा …

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में अब 70 एकड़ भूमि में से सिर्फ 20 एकड़ जमीन पर ही भवन का निर्माण किया जाएगा। 50 एकड़ भूमि को प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर वन वाटिका का निर्माण किया जाएगा। ट्रस्ट के मुताबिक योजना में बदलाव यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

यह फैसला बीते दिनों भवन निर्माण समिति की बैठक में लिया गया था। ट्रस्ट का दावा है कि जनवरी 2024 तक राम मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा, जिसमें भगवान को उनके गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि 17 हजार पत्थर कुल प्लिंथ निर्माण में लगने हैं।

जिसमें 14 हजार पत्थर आ चुके हैं। लगभग 11 हजार पत्थर अभी तक लग चुके हैं। हालांकि इस वक्‍त गर्भगृह की परिक्रमा का निर्माण चल रहा है और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।

पढ़ें-अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर के निरीक्षण के बाद सुरक्षा समिति की बैठक शुरू

संबंधित समाचार