मुरादाबाद: एक लाख रुपये न देने पर पत्रकार के फोटो वायरल, केस दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक लाख रुपये न देने पर पत्रकार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस एक्टिव हो गई थी। पत्रकार की तहरीर पर कटघर थाने में आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कटघर थाना क्षेत्र के कटार शहीद निवासी मोहम्मद रिजवान समाचार पत्र बुलंद आज तक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक लाख रुपये न देने पर पत्रकार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस एक्टिव हो गई थी। पत्रकार की तहरीर पर कटघर थाने में आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कटघर थाना क्षेत्र के कटार शहीद निवासी मोहम्मद रिजवान समाचार पत्र बुलंद आज तक के संपादक है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले मोहल्ले के लोगों ने जाहिद नगर निवासी आलम अंसारी व उनकी पत्नी फात्मा अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दंपती के करीब एक लाख रुपये खर्च हो गए। मोहम्मद रिजवान के अनुसार दंपती को शक था कि यह केस उनके कहने पर कराय गया है। लिहाजा दंपती केस में खर्च हुए एक लाख रुपये की मांग उससे करने लगे। इंकार करने पर उसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। रिजवान के अनुसार उसने जब रकम नहीं दी तो दंपती ने उसके फोटो वायरल कर दिए। जिससे उसकी छवि को नुकसान हुआ है।
बताया कि कुछ समय पहले महोल्ले के कुछ लोगों ने थाना क्षेत्र में जाहिद नगर निवासी आलम अन्सारी और उसकी पत्नी फात्मा अन्सारी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। केस में दंपति का एक लाख रुपये खर्च हो गए थे। जिसमें दंपति को शक था कि उनपर केस रिजवान ने कराया है। जिसमें दंपति रिजवान से केस में खर्च हुए एक लाख रुपये वापस करने की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर दंपति ने रिजवान के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। कुछ समय बाद जब रिजवान न पैसे नहीं दिये तो दंपति ने रिजवान के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। इसमें रिजवान ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से उसकी क्षवी को भारी नुकसान हुआ है। रिजवान की तहरीर के आधार पर कटघर थाने में आलम अंसारी और उसकी पत्नी फात्मा अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: उप मुख्य चिकित्साधिकारी की पत्नी व बेटे समेत चार संक्रमित
