Corona Update: कोरोना की रफ्तार नहीं हो रही कम, लगातार बढ़ रहे मामले, पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस – 56 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर भारत में 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,044 नए कोविड मामले सामने आए हैं, वहीं 56 लोगों की कोरोना …

 नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर भारत में 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,044 नए कोविड मामले सामने आए हैं, वहीं 56 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके बाद कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,40,760 तक पहुंच चुकी है।

कोरोना के ताजा डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18,301 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वहीं अगर डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वो फिलहाल 4.80% है

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, दिल्ली से चित्रकूट 630 KM की दूरी सिर्फ 6 घंटे में

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज