मेरठ: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जमकर चली गोलियां और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में आज सुबह-सुबह एनकाउंटर की खबर है। जहां सुबह होते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इंटरनेशनल मोबाइल तस्कर शरद गोस्वामी गैंग के बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस घेराबंदी में लग गई। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां …

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में आज सुबह-सुबह एनकाउंटर की खबर है। जहां सुबह होते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इंटरनेशनल मोबाइल तस्कर शरद गोस्वामी गैंग के बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस घेराबंदी में लग गई। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं।

एनकाउंटर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनकी पहचान की गई तो पता चला कि कुख्यात अरशद और शाहरुख नाम के बदमाश पकड़े गए हैं। यह मुठभेड़ थाना मेडिकल क्षेत्र की जागृति विहार एक्सटेंशन में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। यह गैंग दिल्ली एनसीआर से महंगे मोबाइल फोन लूटकर नेपाल में सप्लाई करते है। बदमाशों के पास से करीब 8 लुटे हुए मोबाइल एक मोटरसाइकिल और हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें-गाजियाबाद: महात्मा गांधी को लेकर यति नरसिंहानंद ने कहे अपशब्द, FIR दर्ज

संबंधित समाचार