शिक्षिका सुप्रिया हत्याकांड: सरदार सेना ने किया प्रदर्शन, डीआईजी से मुलाकात कर मांगी न्यायिक जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड में पुलिस की जांच पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए सरदार सेना ने यहां शनिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मामले की न्यायिक जांच कराने और अवैध संबंधों का पुलिस से साक्ष्य देने की मांग की। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. …

अयोध्या। शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड में पुलिस की जांच पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए सरदार सेना ने यहां शनिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मामले की न्यायिक जांच कराने और अवैध संबंधों का पुलिस से साक्ष्य देने की मांग की।

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता कचहरी के पास इकट्ठा हुए। सुप्रिया वर्मा को न्याय दो का नारा लगा कर प्रदर्शन करते हुए डीआईजी कार्यालय पहुंचे। यहां आठ लोगों का प्रतिनिधिमंडल अमरेंद्र प्रसाद से मिला।

आरएस पटेल ने अवैध संबन्ध पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा की या तो अवैध सम्बन्ध का साक्ष्य दिया जाय अथवा साक्ष्य न मिलने की स्थिति में अवैध सम्बन्ध न होने का समाचार अखबारों में प्रकाशित कराया जाय, जिससे सुप्रिया पर लगे बदनामी के दाग से छुटकारा मिल सके।

सरदार सेना ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, युवा रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा, जगन्नाथ पाल, चंद्रेश वर्मा, आत्माराम पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पढ़ें-शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट, जानें वजह

संबंधित समाचार