पीलीभीत: अभिलेख अधूरे मिलने पर गुस्साए बीएसए ने लगाई फटकार
पीलीभीत, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को धुंधरी गांव के स्कूलों में छापा मारा। इसका पता लगते ही आसपास के गांवों के स्कूलों के स्टॉफ ने भी तैयारियां दुरुस्त करना शुरू कर दिया। बीएसए ने बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बीएसए अमरिया …
पीलीभीत, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को धुंधरी गांव के स्कूलों में छापा मारा। इसका पता लगते ही आसपास के गांवों के स्कूलों के स्टॉफ ने भी तैयारियां दुरुस्त करना शुरू कर दिया। बीएसए ने बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे बीएसए अमरिया ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल धुंधरी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सर्व प्रथम उन्होंने स्कूली बच्चों का ज्ञान परखा। छात्र छात्राओं को जोड़-घटाना सिखाया और उनसे सवाल जवाब किए। स्कूल के हेड मास्टर को निर्देश दिए कि शैक्षिक गुणवत्ता और अच्छी होनी चाहिए। बच्चों में उनकी दक्षता निखारें। बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी तो बच्चे आगे बढ़ सकेंगे। स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम में जो नोडल शिक्षक हैं, उन्हें पूरे कार्यक्रम की जानकारी होनी ही चाहिए।
साथ ही अन्य अध्यापक भी इसे समझें और लागू करें। जूनियर हाई स्कूल धुंधरी का निरीक्षण करने पर पता चला कि विद्यालय अभिलेख हेड मास्टर ने पूरे नहीं किए हैं। इस पर बीएसए का पारा चढ़ गया और नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। कहा कि तत्काल अभिलेख दुरुस्त किए जाएं। स्कूल प्रांगण में बरसाती घास भी साफ कराई जाए। मिड डे मील की गुणवत्ता परखी।
रसोइयों को साफ सफाई के निर्देश दिए। रसोइयों से कहा कि मिड डे मील स्वच्छता के साथ बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने आधार सत्यापन और खाद्य सुरक्षा भत्ता बच्चों को दिए जाने की जानकारी शिक्षकों से की। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक राकेश पटेल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: ऑफिसर कालोनी में संक्रमण की दस्तक, डीडीओ संक्रमित
