इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए इस क्षेत्र की महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन
बाजपुर, अमृत विचार। उमस भरी भीषण गर्मी पढ़ने पर बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में दर्जनों महिलाओं ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन किए। शुक्रवार की रात्रि ग्राम महेशपुरा में दर्जनों महिलाओं ने होली चौक पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए ढोलक की थाप गीत पेश किए। बताते हैं कि जिले …
बाजपुर, अमृत विचार। उमस भरी भीषण गर्मी पढ़ने पर बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में दर्जनों महिलाओं ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन किए।
शुक्रवार की रात्रि ग्राम महेशपुरा में दर्जनों महिलाओं ने होली चौक पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए ढोलक की थाप गीत पेश किए। बताते हैं कि जिले में हल्की-फुल्की दो बार बारिश हुई जिससे राहत तो नहीं मिली, लेकिन भीषण गर्मी और बढ़ गई। बारिश न होने के चलते सूखे जैसे हालात दिखाई देने लगे हैं।
बारिश नहीं होने की सबसे ज्यादा मार किसानों को पड़ रही है। ग्रामीण महिलाओं के अनुसार उन्होंने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए पारंपरिक गीत गाए। उनका कहना है ऐसा करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और बारिश होने लगती हैं
