सुल्तानपुर: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। साइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इसमें साइकिल सवार युवक को गंभीर चोटें आई। गंभीर रूप से चोटिल युवक सड़क पर घंटे भर तड़पता रहा। बाद में एनएचआई की एंबुलेंस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को करीब 11 बजे दिन में जयसिंहपुर तहसील …

सुल्तानपुर। साइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इसमें साइकिल सवार युवक को गंभीर चोटें आई। गंभीर रूप से चोटिल युवक सड़क पर घंटे भर तड़पता रहा। बाद में एनएचआई की एंबुलेंस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को करीब 11 बजे दिन में जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र से होकर गुजरी टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीढ़ी टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले विझुरी मोड़ के पास एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया।

घायल युवक को देखने के लिए आसपास के लोग आए, लेकिन जब उसे पहचान नहीं पाए तो अस्पताल भिजवाना तो दूर उसे कड़ी धूप में ही छोड. दिया। करीब घंटे भर धूप में युवक पड़ा तड़पता रहा। बाद में पीढ़ी टोल प्लाजा पर मौजूद एनएचआई की एंबुलेंस 1033 ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई।

करीब दो बजे युवक की शिनाख्त गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ी (मधई का पुरवा) निवासी राधेश्याम के पुत्र सुमित के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से शुक्रवार को अपनी बुआ के घर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिझुरी गांव गया हुआ था। वहीं से वह लौट रहा था। परिवारजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें:-अफगानिस्तान : सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, 11 घायल

संबंधित समाचार