रायबरेली: जिला अस्पताल के कर्मचारी ने महिला के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को बड़ी सनसनीखेज वारदात हो गई है । ऊंचाहार से अपने पति के इलाज के लिए जिला अस्पताल आई एक महिला को अस्पताल कर्मचारी ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है । मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । यह घटना शनिवार की पूर्वाह्न हुई …

रायबरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को बड़ी सनसनीखेज वारदात हो गई है । ऊंचाहार से अपने पति के इलाज के लिए जिला अस्पताल आई एक महिला को अस्पताल कर्मचारी ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है । मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

यह घटना शनिवार की पूर्वाह्न हुई है। ऊंचाहार की रहने वाली एक महिला अपने पति के इलाज के लिए जिला अस्पताल आई हुई है। महिला के पति को हृदय संबंधित बीमारी है। उसकी हालत काफी नाजुक है। जिला अस्पताल में भर्ती पति की जांच के लिए महिला जिला अस्पताल में भटक रही थी। इस बीच उससे अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में तैनात कर्मचारी पवन से हुई। पवन उसे जांच कक्ष ले जाने के बहाने अस्पताल के एक सुनसान स्थान पर ले गया।

महिला को आशंका हुई तो उसने अंदर जाने से इंकार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके बाद उसने महिला को पकड़कर अंदर घसीटना शुरू कर दिया तो महिला चीखने चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर अन्य लोग दौड़े, तब तक स्वस्थ कर्मी मौके से भाग गया। मामले की सूचना पाकर स्वास्थ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की है । कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित की तलाश की जा रही है।

सीटी स्कैन रूम दिखाने के बहाने महिला को ले गया प्रसव कक्ष

पीड़ित महिला के पति का सीटी स्कैन होना था। आरोपित पवन कुमार उसे सीटी स्कैन रूम दिखाने के बहाने प्रसव कक्ष में ले गया था। महिला की गोद में एक बच्चा भी है। प्रसव कक्ष में ले जाने के बाद वह उसको शौचालय में ले जाना चाहता था। महिला ने शौचालय में जाने से इंकार किया तो वार्ड ब्वाय ने उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने पहले उसका प्रतिवाद किया, फिर चीखने चिल्लाने लगी। उसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। इसी बीच मामला बिगड़ता देख वार्ड ब्वाय मौके से भाग गया।

पढ़ें-अयोध्या: जेसीबी-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार