बाराबंकी : ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में चार गिरफ्तार, बाराबंकी से लखनऊ तक फैला है नेटवर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार । राजधानी और उसके आसपास के उच्च शिक्षण संस्थान में ड्रग माफियाओं का संजाल फैला हुआ है। छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राएं इनके शिकार हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को मेयो मेडिकल कॉलेज के जिस छात्र की निजी छात्रावास में मौत हुई थी वह भी इन्हीं ड्रग माफियाओं के शिकंजे में फंसा …

बाराबंकी, अमृत विचार । राजधानी और उसके आसपास के उच्च शिक्षण संस्थान में ड्रग माफियाओं का संजाल फैला हुआ है। छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राएं इनके शिकार हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को मेयो मेडिकल कॉलेज के जिस छात्र की निजी छात्रावास में मौत हुई थी वह भी इन्हीं ड्रग माफियाओं के शिकंजे में फंसा हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ में जो कहानी सामने आई है वह अभिभावकों को हिला देने वाली है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने स्वीकार किया है कि वह लखनऊ बाराबंकी और आसपास के जिलों में मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों में मार्फीन की सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने इनके पास से 960 ग्राम मार्फीन भी बरामद की है। दो पुड़िया में अलग से 4 ग्राम मार्जिन बरामद हुई है।

अफीम उत्पादन के लिए जाने जाना वाला बाराबंकी जनपद इन दिनों मार्फिन का बड़ा अड्डा बना हुआ है। पुलिस ने पिछले 3 महीनों में मार्फिन के साथ डेढ़ सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके पास से 2 किलो से अधिक मार्फिन बरामद हुई है।

बताते हैं कि बाराबंकी में अफीम का उत्पादन तो कम हुआ है लेकिन मार्फिन का उत्पादन बढ़ा है। बड़े पैमाने पर झारखंड से यहां पट्टा आ रहा है। इस पट्टे से मार्फिन हेरोइन और कोकीन का निर्माण बाराबंकी में बड़े पैमाने पर हो रहा है। जिले के कई बदनाम इलाके इसे बनाने के अड्डे हैं।

कुछ स्थानों पर बाकायदा कुटीर उद्योग के रूप में यह धंधा पनप रहा है। जंगली इलाकों में जिसे बनाने वाले अपने काम को अंजाम देते हैं। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो बाराबंकी में अफीम से मार्फिन और हेरोइन बनाने वाले अच्छे कारीगर हैं। जिसका उपयोग ड्रग माफिया करते रहे हैं। पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद इसे खत्म नहीं किया जा सका है।

मेयो मेडिकल कॉलेज के डीएमएलटी के छात्र शिवम शुक्ला की जान ड्रग के चक्कर में ही गई! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवम की मृत्यु का कारण मार्फिन की ओवरडोज लेना बताया गया है। विसरा प्रिजर्व्ड कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 960 ग्राम मार्फिन भी बरामद की है। इसके अलावा दो पुड़िया में अलग से 4 ग्राम मार्फिन बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : नशे की हालत में सिपाही को था पीटा, अब पहुंचे जेल…जानें क्या मामला

संबंधित समाचार