बरेली: शहर में बिना टैक्स जमा किए चल रहे ई-रिक्शे हुए सीज
बरेली, अमृत विचार। शहर में बिना टैक्स जमा किए दौड़ रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 21 ई-रिक्शाें को सीज करने के बाद उन्हें डीटीआई में खड़ा करा दिया गया। शहर की सड़कों पर करीब 7500 ई-रिक्शे दौड़ रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों पर करीब 2 …
बरेली, अमृत विचार। शहर में बिना टैक्स जमा किए दौड़ रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 21 ई-रिक्शाें को सीज करने के बाद उन्हें डीटीआई में खड़ा करा दिया गया।
शहर की सड़कों पर करीब 7500 ई-रिक्शे दौड़ रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों पर करीब 2 करोड़ रुपये का टैक्स भी बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी ई-रिक्शा मालिकों ने बकाया टैक्स जमा नहीं किया। शनिवार को बिना टैक्स जमा किए चल रहे ई-रिक्शों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने अभियान चलाया। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी ई-रिक्शा मालिकों से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ओटीएस योजना के लिए रविवार को भी खुलेगा आरटीओ
