मुरादाबाद : 20 वर्षीय युवती समेत दो महिलाओं की हत्या
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में एक युवती समेत दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से युवती को मौत के घाट उतारने के बाद कातिलों ने शव मझोला थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर रेलवे फाटक के समीप खेत में फेंक दिया। वहीं, छजलैट थाना क्षेत्र में खून से लथपथ महिला का शव हरिद्वार हाईवे …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में एक युवती समेत दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से युवती को मौत के घाट उतारने के बाद कातिलों ने शव मझोला थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर रेलवे फाटक के समीप खेत में फेंक दिया। वहीं, छजलैट थाना क्षेत्र में खून से लथपथ महिला का शव हरिद्वार हाईवे स्थित एक खोखे से बरामद हुआ। छजलैट क्षेत्र में महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है। जबकि मझोला में मिले युवती के शव की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस युवती की हत्या को पुलिस प्रेम संबंध व आनर कीलिंग से जोड़ कर देख रही है। एक साथ दो महिलाओं की हत्या से मुरादाबाद में सनसनी फैल गई है।
मझोला थाना क्षेत्र में रविवार को पौ फटते ही सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली कि 20 वर्षीय एक युवती का खून से लथपथ शव बिशनपुर रेलवे फाटक के समीप खेत में पड़ा है। मृतका के चेहरे व गले पर धारदार हथियार के निशान मिले। कुछ ही देर में सीओ आशुतोष तिवारी व थाना प्रभारी धनंजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जमा भीड़ से मृतका की पहचान कराने की कोशिश विफल रही। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी। सोशल मीडिया की मदद से मृतका की पहचान कराने की कोशिश हुई।
सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव की दशा व घटना स्थल प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या होने का संदेह जता रहे हैं। उधर छजलैट थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि शु्क्रवार देर रात सूचना मिली कि लदावली गांव के समीप हरिद्वार हाईवे के किनारे खोखे में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मृतका की पहचान मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर की रहने वाली 40 वर्षीय नीलू के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि महिला की हत्या उसके दूसरे पति विनय विश्नोई निवासी ग्राम खिड़का मुजाहिदपुर थाना स्योहारा बिजनौर ने की है। आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दिल्ली हाईवे पर डंपर ने युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम
