बलिया : बिना आरओ प्लांट लगाए हड़प लिए 3.28 लाख रुपये, होगी जांच
बलिया, अमृत विचार। कंपोजिट विद्यालय गढ़मलपुर में आरओ प्लांट लगाने के नाम पर तीन लाख 28 हजार 712 रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह फर्जी भुगतान वर्ष 2020 में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलीभगत कर हड़प लिया। इसको लेकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने बार-बार आग्रह …
बलिया, अमृत विचार। कंपोजिट विद्यालय गढ़मलपुर में आरओ प्लांट लगाने के नाम पर तीन लाख 28 हजार 712 रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह फर्जी भुगतान वर्ष 2020 में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलीभगत कर हड़प लिया।
इसको लेकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने बार-बार आग्रह किया कि भुगतान हो गया है तो आरओ लगवा दिया जाए लेकिन प्रधान व सचिव ने उनकी नहीं सुनी। प्रधानाध्यापक ने चार जनवरी 2021 को खंड विकास अधिकारी पंदह व मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खंड विकास अधिकारी पंदह दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अभी चार दिन पहले यहां कार्यभार संभाला हूं। इसकी जांच कराऊंगा। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें –अब महिलाओं की बारी: आधी आबादी के कंधों पर कानपुर देहात की पूरी जिम्मेदारी
