अयोध्या: 41 बार रक्तदान करने वाले आकाश को जनशक्ति सम्मान से नवाजा
अयोध्या। जिले के ब्लड मैन के नाम से चर्चित युवा समाजसेवी आकाश गुप्त को जनशक्ति सेवा सम्मान-2022 से नवाजा गया है। लखनऊ के एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिसर में मां गायत्री जन सेवा संस्थान व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में आकाश को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। ये …
अयोध्या। जिले के ब्लड मैन के नाम से चर्चित युवा समाजसेवी आकाश गुप्त को जनशक्ति सेवा सम्मान-2022 से नवाजा गया है। लखनऊ के एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिसर में मां गायत्री जन सेवा संस्थान व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में आकाश को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
ये सम्मान उन्हें विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, अमेठी की युवरानी शाम्भवी सिंह, पूर्व आईजी आरके चतुवेर्दी, समाजसेविका गुंजन वर्मा व संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 125 से ज्यादा अन्य समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
आकाश गुप्त अपनी संस्था राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले पिछले 6 सालों से रक्तदान की मुहिम पर काम कर रहें है और 500 से ज्यादा युवाओं को रक्तदान की मुहिम में जोड़कर अभी तक करीब 4500 से ज्यादा जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया करा चुके हैं। वी खुद दुर्लभ ब्लड ग्रुप बी निगेटिव के रक्तदाता हैं और विभिन्न जिलों में जाकर 41 बार रक्तदान भी कर चुके हैं।
पढ़ें-लखनऊ : एक रक्तदान से कई बीमारियां होती हैं स्क्रीन आउट
