सीतापुर: पंचायत भवन निर्माण को लेकर हुआ विवाद, गांव में चार थानों की पुलिस तैनात, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर सीमा से करीब सटे भगौतीपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण को लेकर विवाद हो गया। रविवार दोपहर हुई घटना की सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे, इस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच भी नोंकझोक हुई। फिलहाल एसडीएम के आदेश पर पंचायत भवन निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। …

सीतापुर। शहर सीमा से करीब सटे भगौतीपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण को लेकर विवाद हो गया। रविवार दोपहर हुई घटना की सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे, इस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच भी नोंकझोक हुई। फिलहाल एसडीएम के आदेश पर पंचायत भवन निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र की भगौतीपुर ग्राम सभा में बीते कुछ दिनों से पंचायत भवन निर्माण कार्य चल रहा था। ये कार्य विभागीय अनुमति के बाद शुरू हुआ था।

बताते हैं कि इस निर्माण कार्य को लेकर ग्राम सभा भगौतीपुर के मजरा रफातपुर के आशुतोष पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। इनका दावा था कि पहले पंचायत भवन उनके गांव में बना था लेकिन फिर खत्म हो गया। ऐसे में भगौतीपुर में हुए निर्माण कार्य को लेकर विरोध शुरू हो गया। लेखपाल विवेक की मानें तो दो दिन पहले एक पक्ष ने जिलाधिकारी अनुज सिंह से मिलकर निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाए थे।

इसी के बाद जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई थी। इसी के बाद कार्य में कुछ विध्न आ गया। उधर रविवार दोपहर ग्राम सभा भगौतीपुर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी पक्ष और आशुतोष पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये। विवाद की स्थिति की जानकारी कोतवाली देहात और खैराबाद पुलिस को मिली।

बताते हैं कि दोपहर करीब 12 बजे पहुंची पुलिस पहुंची तो ग्रामीण बिफर गए और विवाद बढ़ गया। ऐसे में पुलिस और गांव के कुछ लोगों से नोंकझोक हुई। पुलिस से अभद्रता की सूचना मिलने पर आसपास थानों की पुलिस आ गई। सीओ सिटी पीयूष सिंह भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बीच पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि एसओ खैराबाद अरविन्द सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद लोगों को छोड़ दिया गया है। विवाद की कोई भी स्थिति नहीं है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़े:-हरदोई : पुलिस ने आटोलिफ्टर गैंग का किया भांडाफोड़, चोरी की 7 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

संबंधित समाचार