अमरोहा: गंगा एक्सप्रेस वे की जमीन को मशीनों द्वारा किया जा रहा समतल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। तहसील हसनपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए चिह्नित भूमि की निशानदेही का कार्य शुरू हो गया है। जेसीबी व अन्य मशीनों से भूमि को समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उम्मीद बंधी है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। तहसील हसनपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए चिह्नित भूमि की निशानदेही का कार्य शुरू हो गया है। जेसीबी व अन्य मशीनों से भूमि को समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उम्मीद बंधी है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गंगा एक्सप्रेस वे तहसील के 25 गांवों से होकर गुजर रहा है। जिले में गंगा एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 24 किलोमीटर है। इसके निर्माण के लिए 2284 किसानों की कुल 305. 950 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। 98 प्रतिशत भूमि के बैनामे हो चुके हैं। मंगरौला रुस्तमपुर के बीच गंगा एक्सप्रेस वे पर टी पॉइंट लगाया जाएगा। यहां से एक्सप्रेस वे पर आगमन के लिए रास्ता बनाया जाएगा।

इससे तहसील क्षेत्र ही नहीं जिले के लोगों का सफर आसान होगा। वर्ष 2025 तक एक्सप्रेस वे बनकर तैयार होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मेरठ से 12 जिलों को जोड़ते हुए प्रयागराज तक करीब 600 किलोमीटर लंबाई के एक्सप्रेसवे की गत 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में बुनियाद रखी थी। अब कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। चिह्नित भूमि को कार्यदायी संस्था ने कब्जे में लेने के बाद समतलीकरण आदि का कार्य शुरू करा दिया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : आरपीएफ कर्मियों की पिटाई के बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार