अमरोहा: नैनीताल घूमने गये युवक को खींचकर जंगल में ले गया बाघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। बाइक से नैनीताल घूमने गये युवक को बाघ झपट्टा मारकर जंगल में खींच कर ले गया। सर्च करने के बाद भी युवक का पता नहीं लग पाया है। परिजन नैनीताल के लिये रवाना हो गये हैं। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव निवासी अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू गांव के ही अपने …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। बाइक से नैनीताल घूमने गये युवक को बाघ झपट्टा मारकर जंगल में खींच कर ले गया। सर्च करने के बाद भी युवक का पता नहीं लग पाया है। परिजन नैनीताल के लिये रवाना हो गये हैं।

थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव निवासी अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू गांव के ही अपने मित्र अनस पुत्र शमीम के साथ जुमे की नमाज पढ़ने के बाद बाइक पर सवार होकर नैनीताल घूमने के लिए गया था। शनिवार की रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अल्मोड़ा से दोनों मित्र वापस रामनगर आ रहे थे। मोहन राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बाघ ने बाइक पर झपट्टा मार लिया तथा पीछे बैठे अफसारुल उर्फ भूरा को खींचकर घने जंगल में ले गया। जैसे तैसे कर अनस ने समीप की चौकी पर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस वन विभाग व कार्बेट टाइगर रिजर्व की टीम ने रात को ही जंगल में सर्च करना शुरू कर दिया। लेकिन घना अंधेरा होने के कारण सर्च को बंद कर दिया गया। रविवार की तड़के से ही एक बार फिर टीमों ने सर्च करना शुरू कर दिया। लेकिन अफसारुल का कहीं सुराग नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि अब अफ़सारुल की जेब में रखे मोबाइल की घंटी रात तक बजती रही। लेकिन अब स्विच ऑफ आ रहा है। जैसे ही बाघ द्वारा अफसारूल को खींच कर जंगल में ले जाने की सूचना परिजनों के पास पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजन नैनीताल के लिए रवाना हो गये है। समाचार लिखे जाने तक अफसारूल का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। जबकि टीमे लगातार सर्च कर रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ग्रामीणों ने चोरों को दी तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर लात-घुसों से जमकर पीटा 

संबंधित समाचार