लखनऊ : आरटीओ अफसर बनकर बदमाशों ने लूटा था डीसीएम, पांच गिरफ्तार
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में आरटीओ अफसर बनकर टमाटर से लदी डीसीएम गाड़ी को लूटने वाले पांच बदमाशों को आखिरकार पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए बदमाशों के पास टमाटर से मिली रकम, अवैध असलहा, स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस सम्बन्ध में …
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में आरटीओ अफसर बनकर टमाटर से लदी डीसीएम गाड़ी को लूटने वाले पांच बदमाशों को आखिरकार पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए बदमाशों के पास टमाटर से मिली रकम, अवैध असलहा, स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
इस सम्बन्ध में ठाकुरगंज थाना प्रभारी हरिशंकर चंद्र ने बताया कि बीते 14 जुला को फरीदीपुर स्थित निर्मल पेट्रोल पंप पर टमाटर से लदे डीसीएम को कुछ बदमाशों ने लूट लिया था। डीसीएम ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें गठित की थी। उन्होंने बताया कि डीसीपी पश्चिम एस. चन्नप्पा के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की टीमें लगाई है।
शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मूसाबाग से पांच लोगों को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने उसने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने अपनी पहचान उन्नाव जनपद निवासी पिंकल सिंह, सद्दाम, विवेक सिंह और लखनऊ निवासी अभिषेक सिंह, धर्मेन्द्र पाल के रुप में की।
पुलिस को इनके पास से अवैध असहला समेत लूटी हुई रकम व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिंकल सिंह, अभिषेक सिंह और सद्दाम पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिंकल सिंह पर पारा, ठाकुरगंज में लूट, अपहरण और आम्र्स एक्ट में केस दर्ज है। जबकि अभिषेक सिंह पर ठाकुरगंज कोतवाली में जानलेवा हमला, लूट समेत चार अभियोग पंजीकृत है। वहीं सद्दाम पर पारा और ठाकुरगंज में पांच मुकदमे हैं।
बीटेक छात्र से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
जानकीपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास शनिवार रात बीटेक छात्र से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले। छात्र की तहरीर पर जानकीपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि, मिर्जापुर निवासी मृदुल पाण्डेय इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में रहकर बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार रात करीब 8:20 बजे मृदुल पाण्डेय इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास खाना खाने के बाद कालेज के हॉस्टल जा रहा था। तभी इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के कुछ दूरी पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर मोबाइल फोन लूट लिया। पीडि़त के शोर मचाने पर बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग निकले।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : मासूम से दुष्कर्म करने वाला समेत चार बदमाश गिरफ्तार…जानें कौन हैं यह
