बरेली: सावन के पहले सोमवार पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’ नाथ नगरी हुई शिवमय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज सावन का पहला सोमवार है। सुबह से ही देशभर के शिव मंदिरों में पूजा के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। हर तरफ बम भोल के जयकारे गूंज रहे हैं। यूपी के जनपद बरेली (नाथ नगरी) के पशुपतिनाथ मंदिर में भी सुबह से …

बरेली, अमृत विचार। आज सावन का पहला सोमवार है। सुबह से ही देशभर के शिव मंदिरों में पूजा के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। हर तरफ बम भोल के जयकारे गूंज रहे हैं।

यूपी के जनपद बरेली (नाथ नगरी) के पशुपतिनाथ मंदिर में भी सुबह से ही कांवड़िए भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। पशुपतिनाथ मंदिर में लगे फव्वारे से निकलने वाले जल का भी भोले के भक्तों ने खूब आनंद लिया।


इसके अलावा, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, बरखंडीनाथ, धोपेश्वरनाथ मंदिरों में भी सावन के पहले सोमवार में भोले के भक्तों का उत्साह देखते हे बन रहा है। हाथों में गंगाजल पात्रों में लिए भक्त बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भोलेनाथ के दरबार में आगे बढ़ रहे हैं।


हजारों की संख्या में सावन महीने के पहले सोमवार को महादेव के मंदिरों में भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हर हर महादेव के जयकारों से बरेली जनपद शिवमय हो गया है। अपने आराध्य भोले शंकर के भक्ति का भाव कांवड़ियों में विशेष रूप से देखने को मिल रहा है।


डीजे पर भोलेनाथ की भक्ति के गानों पर कांवड़िए झूम रहे हैं और शिव शंकर की प्रतिमा के साथ फोटो/सेल्फी भी ले रहे। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और नौजवानों में सुबह से ही भोलेनाथ की भक्ति और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लंबी कतारें हैं।


शासन -प्रशासन की तरफ से भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के आलाधिकारी सुबह से ही मंदिर और धार्मिक और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और दिशा निर्देश दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : वाराणसी: सावन के पहले सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, भक्तों की उमड़ी भीड़

 


संबंधित समाचार