राष्ट्रपति चुनाव 2022: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, सीएम बघेल ने किया मतदान
रायपुर। देश के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ में मतदान जारी है। विधानसभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-2 में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। भाजपा के विधायक अजय चन्द्राकर ने सबसे पहले मतदान किया जबकि कांग्रेस की ओर कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम ने मतदान किया। मुख्यमंत्री …
रायपुर। देश के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ में मतदान जारी है। विधानसभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-2 में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। भाजपा के विधायक अजय चन्द्राकर ने सबसे पहले मतदान किया जबकि कांग्रेस की ओर कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम ने मतदान किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत भी अभी तक मतदान कर चुके है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 71 विधायक है।सभी ने सयुंक्त विपक्ष के उम्मीदवार य़शवंत सिन्हा को समर्थन का ऐलान किया है।मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 14 विधायकों के अलावा जनता कांग्रेस के तीन तथा बसपा के दो सदस्यों ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायक अपने विवेक से मतदान करेंगे: चंद्रकांत पाटिल
