Dairy Products की बढ़ी कीमत तो अखिलेश व जयंत ने कसा तंज, भाजपा सांसद ने भी साधा निशाना
लखनऊ। देशभर में आज से डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बने पैकेट बंद प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ गई है। दूध से बनने वाली पैकेट बंद और लेबल वाले प्रोडक्ट पर जीएसटी (GST) पांच फीसदी बढ़ा दी गई है। डेयरी प्रोडक्ट्स पर जीएसटी लगने से दही, पनीर और लस्सी लगने से कीमत बढ़ी है। आज से …
लखनऊ। देशभर में आज से डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बने पैकेट बंद प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ गई है। दूध से बनने वाली पैकेट बंद और लेबल वाले प्रोडक्ट पर जीएसटी (GST) पांच फीसदी बढ़ा दी गई है। डेयरी प्रोडक्ट्स पर जीएसटी लगने से दही, पनीर और लस्सी लगने से कीमत बढ़ी है।
आज से आटा, दही, पनीर से लेकर ब्लेड, शार्पनर, एलईडी, इलाज, सफ़र सब पर GST की जो मार आम जनता पर पड़ी है उससे दुखी होकर GST का एक नया भाव-अर्थ सामने आया है… ‘गयी सारी तनख़्वाह’#GST_Gayi_Saari_Tankhvaah
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2022
इस बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर प्रदेश में विपक्ष के ओर से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सरकार व बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बढ़ोतरी पर सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, “आज से आटा, दही, पनीर से लेकर ब्लेड, शार्पनर, एलईडी, इलाज, सफर सब पर GST की जो मार आम जनता पर पड़ी है, उससे दुखी होकर जीएसटी का एक नया भाव-अर्थ सामने आया है… ‘गयी सारी तनख्वाह’”।
वहीं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा, “आज से दही, लस्सी, छांछ, पनीर, गुड़, खांडसारी, चावल, गेहूं और आटा महंगा होगा क्योंकि केंद्र सरकार आपसे जीएसटी वसूलना चाहती है। सबका साथ, अपनों का विकास, अंधविश्वास!”।
आज से दही, लस्सी, छांछ, पनीर, गुड़, खांडसारी, चावल, गेहूं और आटा महंगा होगा क्योंकि केंद्र सरकार आपसे GST वसूलना चाहती है।
सबका साथ, अपनों का विकास, अंधविश्वास!
— Jayant Singh (@jayantrld) July 18, 2022
बीजेपी सांसद ने कही ये बात
वहीं पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा, “आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जीएसटी लागू है। रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया। यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।”
आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू है।
रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा।
जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 18, 2022
बता दें कि शनिवार को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में इन प्रोडक्टों पर जीएसटी लगाने का फैसला किया गया था। जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहा है।
