Presidential election : राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग! कांग्रेस, सपा और एनसीपी विधायक ने कहा- द्रौपदी मुर्मू को वोट किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं। 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सोमवार सुबह 10 …

नई दिल्ली। आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं। 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा?

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने संसद भवन में बने बूथ पर मतदान किया। तो वहीं, राज्यों के सीएम और विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभाओं में वोट डाले।

दोपहर तक क्रॉस वोटिंग की भी खबरें सामने आईं।जहां गुजरात में एनसीपी के विधायक ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट डालने का दावा किया। तो वहीं, ओडिशा में भी पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की बात कही। असम में AIUDF विधायक ने यहां तक कह दिया कि असम में कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव 2022: पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने किया मतदान, मुर्मू या सिन्हा में कौन मारेगा बाजी?

संबंधित समाचार