राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मप्र बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति व्यक्त किया शोक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश में धार जिले के खलघाट में सोमवार को सवारियों से भरी बस के नर्मदा नदी में गिरने के कारण हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश में धार जिले के खलघाट में सोमवार को सवारियों से भरी बस के नर्मदा नदी में गिरने के कारण हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र की सरकारी बस नर्मदा नदी पर बने पुल को पार करते हुए अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी और 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय 50 से 55 लोग बस में सवार थे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें:-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रमापति शास्त्री को दिलायी प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

संबंधित समाचार