मथुरा: पांच-पांच सौ के नकली नोटों के साथ पकड़े गए दो युवक, पुलिस ने की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा के नए रोडवेज बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब दो संदिग्ध दिखने वाले दो युवकों पर 500-500 के नकली नोट बरामद हुए। शक होने पर परिवहन निगम के कर्मचारियों ने उन्हें पकडा और पुलिस को सूचना दी। सोमवार की शाम पांच बजे के करीब नये बस स्टैंड पर …

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा के नए रोडवेज बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब दो संदिग्ध दिखने वाले दो युवकों पर 500-500 के नकली नोट बरामद हुए। शक होने पर परिवहन निगम के कर्मचारियों ने उन्हें पकडा और पुलिस को सूचना दी। सोमवार की शाम पांच बजे के करीब नये बस स्टैंड पर अचानक शोर मचने लगा, कुछ लोग दो युवकों की मजामत करने में लगे हुए थे। निगम के कर्मचारियों ने दोनों युवकों को पब्लिक से बचाया और कमरे में ले गए। इधर, सूचना पुलिस को भी दी गई।

सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली की बागबहादुर पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। तलाशी में एक युवक से पुलिस ने पांच-पांच सौ के दो नकली नोट बरामद किए। नोट हूबहू असली प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने बस स्टेण्ड पर युवकों से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। अंत में पुलिस उन्हें अपने साथ कोतवाली ले गई। शहर कोतवाल ने बताया कि पकडे गए दोनों युवक जेबकतरे प्रतीत हो रहे हैं। इनके पास नकली नोट कहां से आए इसकी जानकारी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें- मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में 21 जुलाई को हो सकता है फैसला

 

संबंधित समाचार