बरेली: उर्स-ए-खालिद-ए-मिल्लत के मौके पर किया गया पौधारोपण
बरेली, अमृत विचार। खानदान-ए-आला हजरत के बुजुर्ग हजरत मुफ्ती खालिद अली खां खालिद ए मिल्लत का सालाना एक दिवसीय 16वां उर्स मंगलवार को मनाया जाएगा। दरगाह खालिद ए मिल्लत के सज्जादानशीन मौलाना अनस रजा खां नूरी ने कहा कि सामाजिक संस्था जनसेवा टीम की मुहिम पौधे लगाने की चल रही है। उर्स के मौके पर सभी …
बरेली, अमृत विचार। खानदान-ए-आला हजरत के बुजुर्ग हजरत मुफ्ती खालिद अली खां खालिद ए मिल्लत का सालाना एक दिवसीय 16वां उर्स मंगलवार को मनाया जाएगा। दरगाह खालिद ए मिल्लत के सज्जादानशीन मौलाना अनस रजा खां नूरी ने कहा कि सामाजिक संस्था जनसेवा टीम की मुहिम पौधे लगाने की चल रही है। उर्स के मौके पर सभी अकीदतमंद से अपील है कि अपने आसपास पौधे लगाएं।
इस कड़ी में मुफ्ती -ए-आज़म ट्रस्ट की ओर से पौधे लगाए गए। मुफ्ती-ए-आजम ट्रस्ट के सदस्य सकलैन रजा खां ने कहा कि उर्से खालिदी मोहब्बत और अमन का पैगाम देता है। समाजसेवी पम्मी वारसी की मुहिम पेड़ पौधे लगाने की है, जिसका हम सब समर्थन करते हैं।
मंगलवार को फजर की नमाज के बाद कुरानख्वानी, सुबह 8 बजे नातो मनकबत की महफिल और उलेमा का तकरीरी प्रोग्राम होगा। दोपहर 12: 25 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। यह सभी कार्यक्रम दारुल उलूम मजहरे इस्लाम मस्जिद बीबीजी बिहारीपुर परिसर में होंगे। पम्मी वारसी, समाजसेवी मोहम्मद शादाब, सकलैन रजा खां, काशिफ रजा, हसनैन रजा नूरी, मौलाना अजीम रजा आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: मुख्य आरोपी हस्सान गया जेल, विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
