UK PM Race : ब्रिटिश पीएम की रेस में ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत, अब बचे सिर्फ चार कैंडिडेट
लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत हो गई है। ऋषि सुनक ने न सिर्फ तीसरे राउंड में जीत हासिल की है, बल्कि इस दौर में 115 वोट हासिल कर वे पहले पायदान पर बने हुए हैं। सोमवार को हुए तीसरे राउंड के लिए कुल …
लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत हो गई है। ऋषि सुनक ने न सिर्फ तीसरे राउंड में जीत हासिल की है, बल्कि इस दौर में 115 वोट हासिल कर वे पहले पायदान पर बने हुए हैं। सोमवार को हुए तीसरे राउंड के लिए कुल 357 वोट डाले गए थे। उन्होंने इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। आज चौथे दौर का मतदान होगा।
इस राउंड में ऋषि की प्रतिद्वंद्वी पेनी मोर्डेंट 82 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, 71 वोट हासिल कर लिज ट्रस तीसरे नंबर पर हैं। इस राउंड में 58 वोट के साथ केमी बैडेनोच चौथे नंबर पर हैं। 31 वोट हासिल करने वाले टॉम तुगेंदत पीएम पद की रेस से बाहर हो गए हैं।
नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषि ऋषि
सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं। वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं। सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं और वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं। ऋषि सुनक दो राउंड के बाद एक अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन उनकी राह में अभी कई दिक्कतें है। बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक को बतौर प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते। वे सुनक के अलावा दूसरे उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार हैं।
ये भी पढ़ें : ‘मुझे सास-ससुर पर अत्यंत गर्व है…’, ऋषि सुनक ने पारिवारिक संपत्ति पर दी सफाई
