बरेली: मां ने लगाई डांट तो बेटे ने पी लिया डीजल, अस्पताल में भर्ती, मामूली से बात को लेकर हुई थी कहासुनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कहते हैं मां की डांट में भी अप्रतिम प्रेम समाहित होता है। उसकी डांट भी सीख होती है। अपने बच्चों की गलतियों को सुधारने के लिए और बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर मां अपने बच्चे को डांटती है। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि अपने बच्चों से मां …

बरेली, अमृत विचार। कहते हैं मां की डांट में भी अप्रतिम प्रेम समाहित होता है। उसकी डांट भी सीख होती है। अपने बच्चों की गलतियों को सुधारने के लिए और बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर मां अपने बच्चे को डांटती है। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि अपने बच्चों से मां प्रेम नहीं करती और जिसे मां का ये प्रेम नहीं समझ आता अक्सर ऐसे बच्चे नादानी में गलत कदम उठा लेते हैं।

ऐसा ही एक मामला बरेली जनपद से सामने आया। जहां मां से कलेश होने पर एक युवक ने घर में रखे डीजल को पी लिया और हालत बिगड़ने पर भाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है मामला ?
जनपद बरेली के थाना भमोरा के कस्बा देवचरा के रहने वाला 20 वर्षीय कमल ने बताया कि उसकी मां से मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर मां ने उसे डांट लगा दी। गुस्से में आकर कमल ने घर में रखे डीजल को पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कमल टेंपो चलाकर अपने घर का पालन पोषण करता है। पिछले कुछ दिन से टेंपो खराब पड़ा था, जिसको लेकर ही कमल का उसकी मां से कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें : बरेली: जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक, नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया ई-रिक्शा

 

संबंधित समाचार