छत्तीसगढ़ में प्रेशर बम में विस्फोट, आदिवासी महिला घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम विस्फोट में एक आदिवासी महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केतुलनार गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर ग्रामीण …

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम विस्फोट में एक आदिवासी महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केतुलनार गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर ग्रामीण महिला सोमली हेमला घायल हो गई। महिला किसी काम से पास के जंगल में गई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने अनजाने में प्रेशर बम के ऊपर पैर रख दिया।

इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में महिला के पैर में चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला को निकट के नेलसनार गांव के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बीजापुर राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादी अक्सर नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान जंगल के भीतरी मार्गों का उपयोग करने वाले सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर बम लगाते हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में पहले भी माओवादियों द्वारा लगाए गए बम में विस्फोट होने से कई आम नागरिक हताहत हुए हैं।

यह भी पढ़ें- संसद का मानसून सत्र: महंगाई को लेकर राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात