अयोध्या: बीकापुर में साइबर ठगी, अधिवक्ता के खाते से उड़ाए दस हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/बीकापुर। यूपी के अयोध्या जिले के बीकापुर में अधिवक्ता के बैंक खाते से आधार के माध्यम से 10 हजार रुपए निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता ने स्थानीय पुलिस, साइबर सेल व बैंक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तहसील क्षेत्र के बेलगरा बनधुसरा गांव निवासी अधिवक्ता उपेंद्र कुमार …

अयोध्या/बीकापुर। यूपी के अयोध्या जिले के बीकापुर में अधिवक्ता के बैंक खाते से आधार के माध्यम से 10 हजार रुपए निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता ने स्थानीय पुलिस, साइबर सेल व बैंक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के बेलगरा बनधुसरा गांव निवासी अधिवक्ता उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तारुन शाखा में है। शनिवार को शाम करीब 6 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उनके खाते से 10 हजार रुपए निकल जाने की जानकारी मिली।

सोमवार को वह जब बैंक शाखा पहुंचे तो मालूम हुआ कि उनके खाते से आधार के माध्यम से 10 हजार रुपये विड्राल हुआ है। शिकायती पत्र में यह भी बताया है कि उन्होंने अभी तक अपने खाते से आधार द्वारा कहीं भी कोई भी लेन-देन नहीं किया है। इसके पहले भी बीकापुर तहसील के अधिवक्ता सदानंद पाठक के खाते से भी आधार के माध्यम से साइबर ठगों द्वारा रूपया निकाला जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : साइबर ठगी का बाजार गरम, इंस्पेक्टर समेत दो के खाते हो गए नरम

संबंधित समाचार